>> (p.1)
    Author Topic: PSA: गुप्त प्रश्न से अकाउंट रिकवर करने पर अकाउæ  (Read 20 times)
    M47AK16 (OP)
    Sr. Member
    ****
    Offline

    Activity: 658
    Merit: 412



    View Profile
    October 22, 2026, 08:50:04 PM
    Merited by GazetaBitcoin (1)
     #1

    Quote

    यह एक जनहित सूचना है:

    यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो अकाउंट रिकवर करने के लिए गुप्त प्रश्न का उपयोग न करें. इससे आपका अकाउंट लॉक हो जाएगा. कृपया अकाउंट रिकवर करने के लिए ईमेल रिकवरी विकल्प का उपयोग करें. अकाउंट लॉक होने का कारण यह है कि मई 2015 में हुए हैक के दौरान Bitcointalk का डेटाबेस लीक हो गया था, जिसमें गुप्त प्रश्न और उत्तर को सुरक्षित तरीके से नहीं रखा गया था. लोगों को उत्तरों का अनुमान लगाने से रोकने के लिए, theymos ने ऐसी व्यवस्था की कि गुप्त प्रश्न के ज़रिए अकाउंट रिकवर करने का प्रयास करते ही अकाउंट अपने आप लॉक हो जाए. इसका उद्देश्य उन हैकरों को रोकना है जो लीक हुए डेटाबेस से उत्तरों का अनुमान लगा सकते हैं.

    यदि आपका अकाउंट लॉक हो गया है, तो उसे रिकवर करने के लिए उस ईमेल पते पर ईमेल भेजें जो लॉगिन करने का प्रयास करते समय आपकी स्क्रीन पर दिखाई देता है. आप एक नया अकाउंट भी बना सकते हैं और theymos तथा badbear, दोनों को PM भेज सकते हैं. ईमेल और PM में अपनी पहचान साबित करने के लिए, आपको उस बिटकॉइन एड्रेस से एक संदेश साइन करना होगा जिसे आपने कम से कम 2 महीने पहले पोस्ट किया था. कृपया धैर्य रखें. theymos और BadBear व्यस्त लोग हैं. आपका ईमेल या PM उन सभी अन्य कामों के बीच खो सकता है जिन्हें उन्हें पूरा करना होता है. आपको अपना ईमेल और PM हर सप्ताह दोबारा भेजना चाहिए, ताकि उनकी नज़र उस पर पड़े और वे आपकी मदद के लिए समय निकाल सकें. यदि आपको संदेश साइन करने में मदद चाहिए, तो यह थ्रेड देखें: https://bt.irlbtc.com/view/990345.0

    यदि आप अभी तक अपना पासवर्ड नहीं भूले हैं या आपको अपने अकाउंट का दोबारा एक्सेस मिल गया है, तो गुप्त प्रश्न सेट न करें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है. सुनिश्चित करें कि आपके अकाउंट में वही ईमेल पता सेट है, जिसे आप एक्सेस कर सकते हैं. इससे सब कुछ बहुत आसान हो जाएगा और लंबी रिकवरी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.




    इस पहल के तहत अनुवादित :

       



    Pages: [1]
      Print  
Page 1
Viewing Page: 1